{"_id":"6abf4accc1c6e5de9d0293b6","slug":"video-rs125-crore-to-be-spent-on-organizing-navyugam-applications-open-until-october-9-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: नवयुगम के आयोजन पर खर्च होंगे 1.25 करोड़, 9 अक्तूबर तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: नवयुगम के आयोजन पर खर्च होंगे 1.25 करोड़, 9 अक्तूबर तक आवेदन
प्रदेश स्तरीय युवा प्रेरणा कार्यक्रम नवयुगम के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद में प्रस्तावित है। इच्छुक एजेंसियां नौ अक्तूबर सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
हरियाणा सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आने वाले कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी टेंडर में कार्यक्रम के लिए जरूरी विभिन्न व्यवस्थाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने का काम शामिल है।
छह हजार रुपये होगी टेंडर फीस
टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने वाली एजेंसी को कुल छह हजार रुपये जमा करने होंगे। इसमें पांच हजार रुपये टेंडर फीस और एक हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस है। इसके अलावा 2.50 लाख रुपये की ईएमडी भी जमा करनी होगी। ईएमडी में किसी तरह की छूट का प्रावधान नहीं रखा गया है।
दो कवर में जमा करने होंगे दस्तावेज
ओपन टेंडर के तहत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एजेंसियों को तकनीकी दस्तावेज और वित्तीय बोली अलग-अलग दो कवर में जमा करनी होगी। बोली की वैधता 180 दिन निर्धारित की गई है। टेंडर से संबंधित स्पष्टीकरण छह अक्तूबर दोपहर एक बजे तक मांगे जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।