{"_id":"6abeacae6c801ce539026bf8","slug":"the-modern-school-secured-first-place-in-the-science-drama-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81533-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में द मॉडर्न स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में द मॉडर्न स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
पाली स्कूल दूसरे और सेक्टर-55 स्कूल तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशन में द मॉडर्न स्कूल सेक्टर-85 में जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक की प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस बार प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- दोस्त, टूल या खतरा, इलेक्ट्रिक कार- भविष्य की राह और महासागरों का संरक्षण सहित अन्य विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिता में सेक्टर-55 स्थित द मॉडर्न स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली की टीम दूसरे और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-55 की टीम तीसरे स्थान पर रही। द मॉडर्न स्कूल सेक्टर-85 की पिर्षा अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैहर निकेतन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और लेखन का पुरस्कार द मॉडर्न स्कूल के अमित कुमार शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ संदेश सोलंकी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और विजेताओं को सम्मानित किया।