{"_id":"6abeace45889b053ba0057e4","slug":"first-national-seminar-to-be-held-at-nachauli-college-on-january-16-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81531-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नचौली कॉलेज में 16 जनवरी को होगा पहला राष्ट्रीय सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नचौली कॉलेज में 16 जनवरी को होगा पहला राष्ट्रीय सेमिनार
विज्ञापन
विकसित भारत 2047 के लिए सतत विकास विषय पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नचौली स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में 16 जनवरी 2027 को पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसका विषय विकसित भारत 2047 के लिए सतत विकास रखा गया है। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने आयोजन की अनुमति देने के साथ 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की है।
सेमिनार में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से शिक्षक, शोधकर्ता, विशेषज्ञ और विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग, सामाजिक समानता और आर्थिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में शिक्षा, तकनीक, कौशल विकास और युवाओं की भूमिका पर भी विचार साझा किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील वर्मा ने बताया कि इस आयोजन से शिक्षकों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से जुड़ने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे कॉलेज में शोध और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सेमिनार की संयोजिका डॉ सीमा फोगाट ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। शोध पत्र प्रस्तुतियों, पंजीकरण और अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। सेमिनार ऑफलाइन आयोजित होगा।