{"_id":"6a0dc0dbd3de84edb20da7f6","slug":"video-pharmacist-at-government-hospital-in-ballabhgarh-accused-of-having-private-individual-perform-duty-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: फार्मासिस्ट पर निजी युवक से ड्यूटी कराने का आरोप, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: फार्मासिस्ट पर निजी युवक से ड्यूटी कराने का आरोप, मचा हड़कंप
प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग जहां एक ओर सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को सुधारने और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ कर्मचारियों की लापरवाही विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल से सामने आया है, जहां एक फार्मासिस्ट पर अपनी जगह एक निजी व्यक्ति से ड्यूटी करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ में तैनात फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव पर आरोप है कि वह स्वयं नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहता और उसकी जगह देवेश नामक एक निजी युवक मरीजों को दवाइयां वितरित कर रहा था। अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में बिना किसी अधिकृत नियुक्ति वाले व्यक्ति द्वारा दवाई वितरण किए जाने से मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।