Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Travel for passengers at Doon Airport is set to become even easier, with improvements ranging from DigiYatra to QR-based services.
{"_id":"6aca4db4146dbac9680ad330","slug":"video-travel-for-passengers-at-doon-airport-is-set-to-become-even-easier-with-improvements-ranging-from-digiyatra-to-qr-based-services-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दून एयरपोर्ट पर यात्रियों का सफर होगा और आसान, डिजीयात्रा से लेकर क्यूआर सेवाओं तक में हुआ सुधार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून एयरपोर्ट पर यात्रियों का सफर होगा और आसान, डिजीयात्रा से लेकर क्यूआर सेवाओं तक में हुआ सुधार
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के देहरादून विमानपत्तन पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित यात्री सेवा अभियान का समापन हुआ।। अभियान का उद्देश्य यात्री अनुभव को बेहतर बनाना, सेवा गुणवत्ता में सुधार करना तथा स्वच्छता, सुरक्षा, सुगम्यता और विनम्रतापूर्ण यात्री सेवाओं को प्रोत्साहित करना रहा। अभियान के दौरान यात्री सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, संकेतकों, पेयजल, बैगेज सेवाओं, पार्किंग, कतार प्रबंधन तथा डिजीयात्रा और क्यूआर-आधारित डिजिटल सेवाओं का निरीक्षण और सुधार किया गया। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की गई। महिला स्वच्छता एवं यात्री कल्याण की दिशा में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की गईं। स्वच्छता अभियानों, शौचालयों एवं यात्री सुविधाओं के निरीक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित विमानपत्तन की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया। सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत राजकीय बालिका निकेतन एवं राजकीय शिशु सदन के 30 से अधिक विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता जागरूकता सत्र, स्वच्छता शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता एवं विमानपत्तन भ्रमण आयोजित किया गया। यात्रियों की प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के व्यवहार-कौशल प्रशिक्षण, चिकित्सा एवं आपातकालीन तैयारियों और एयरलाइंस, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वय पर विशेष बल दिया गया। पर्यटन दिवस के अवसर पर स्थानीय कला, हस्तशिल्प, उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) को भी प्रोत्साहित किया गया। देहरादून विमानपत्तन के कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक, नितिन कुमार कादियान ने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुगम्यता और उत्कृष्ट सेवाओं के उच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। समापन समारोह में अभियान की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। यात्री प्रतिक्रियाओं, प्रशंसापत्रों तथा सुविधाओं में किए गए। सुधारों को प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट सेवाभाव, विनम्रता एवं यात्री सुविधा के प्रति समर्पण प्रदर्शित करने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, हितधारकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अभियान का समापन प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम, सुविधाजनक और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।