Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun:Commission Vice-Chairperson takes a serious view of sanitation workers' issues; seeks a report within 15 days
{"_id":"6ad344925c4cd051f105f526","slug":"video-dehraduncommission-vice-chairperson-takes-a-serious-view-of-sanitation-workers-issues-seeks-a-report-within-15-days-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीर हुए आयोग के उपाध्यक्ष, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीर हुए आयोग के उपाध्यक्ष, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
मसूरी में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि यह पता लगाने के लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न बस्तियों में निरीक्षण किया जाएगा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही दिक्कतों की जानकारी लेकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मृतक आश्रितों की नियुक्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। उपाध्यक्ष ने 12वीं से अधिक शैक्षिक योग्यता रखने वाले मृतक आश्रितों की लिपिक पद पर नियुक्ति से संबंधित प्रकरण 15 दिनों के भीतर आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के शोषण और कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया। सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ और पीएफ से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। संबंधित फर्मों की ओर से कर्मचारियों के लिए निर्धारित अंशदान जमा किए जाने की स्थिति की जांच करने की आवश्यकता जताई गई, ताकि कर्मचारियों को उनके देय लाभ मिल सकें। साथ ही कहा कि रविवार सुबह स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।