{"_id":"6597a889440872e0980943f3","slug":"video-boat-overturned-in-ganga-tractor-trolley-laden-with-sugarcane-fell-driver-companion-got-injured-in-roorkee","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गंगा में पलटी नाव, गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गंगा में पलटी नाव, गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर जा रही नाव गंगा में पलट गई। ट्रैक्टर चालक और उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को गंगा से निकालने में जुट गए। लक्सर तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे 24 गांव के लोगों की खेती गंगा पार बिजनौर क्षेत्र में होती है। इस समय किसान अपने खेतों में गन्ने की फसल की छिलाई कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पीठापुरी गांव निवासी अरुण कुमार गंगा पार से ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लेकर आ रहा था। इसके बाद उसने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाव के जोड़े पर चढ़ाया और गंगा पार से रामपुर रायघाटी की ओर ले जाने लगा। जैसे ही नाव के जोड़े के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया तो नाव पलट गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में जा गिरी। नाव पलटती देख अरुण और उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान दोनों हल्के चोटिल भी हो गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को निकालने में जुट गए। उधर, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना की बाबत जानकारी नहीं मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।