{"_id":"67618edb5c24ac0197025f93","slug":"students-learnt-about-scientific-equipment-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-116967-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने ली वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने ली वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी
फोटो... सेलाकुई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक चकराता के छात्रों ने झाझरा स्थित विज्ञान धाम का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी हासिल की। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान धाम में पन बिजली से चलने वाले घराट, सिटी स्कैन, हिमालय की श्रेणियां, पृथ्वी का निर्माण, कई प्रकार के पुल निर्माण, वायु वाहन पर तैरती हुई बोल देखी। प्रधानाचार्य पदम सिंह नेगी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता पैदा करना व समग्र रूप से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। कहा कि छात्रों ने हिमालय पर रहने वालों की पोशाक, घरेलू कार्यों के उपयोग में आने वाले उपकरणों की कई अत्याधुनिक तकनीक जानकारी भी जुटाई। कहा कि छात्र-छात्राओं ने विज्ञान धाम में स्थापित मानव पार्क के मॉडलों को भी देखा। इस मौके पर प्रधानाचार्य पदम सिंह नेगी, रमा देवी, सुनिता देवी, प्यारो देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।