Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Congress Stages Unique Protest in Kondagaon Arrives at Petrol Pump with a Bike Loaded on a Bullock Cart
{"_id":"6a0f0e00cf4a7d20b90eb042","slug":"congress-protest-bastar-news-c-1-1-noi1498-4307324-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में महंगाई की निकाली रैली: बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल पंप पहुंचे, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में महंगाई की निकाली रैली: बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल पंप पहुंचे, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के बढ़ते दामों से आम जनता की कमर टूट रही है। इसी महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने एक अनोखा और अभिनव प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी में पेट्रोल से चलने वाली दुपहिया वाहन लादकर कांग्रेस भवन से पेट्रोल पंप तक पहुंचे और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बैलगाड़ी से पेट्रोल पंप तक, फिर गांधी चौक तक रैली
प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन कोंडागांव से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर दोपहिया वाहन रखकर जुलूस निकाला। यह अनोखा प्रदर्शन इस बात का प्रतीक था कि पेट्रोल-डीजल के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि आम आदमी के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल पंप पर विरोध के बाद रैली गांधी चौक तक निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
मरकाम का मोदी सरकार पर हमला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग चार रुपए तक बढ़ गए हैं और एलपीजी गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की 142 करोड़ जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। मरकाम ने कहा कि यह समय खेती-किसानी का है और ऐसे में डीजल-पेट्रोल की कमी और महंगाई किसानों की रीढ़ तोड़ रही है।
कांग्रेस की मांग
कांग्रेस ने मोदी सरकार से मांग की है कि देश की जनता और किसानों के हित में पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम तत्काल कम किए जाएं और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।