Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh News
›
young man died after being hit by a freight train while running away from the police family members made these allegations against police
{"_id":"68aed31fa6775296140f5334","slug":"video-young-man-died-after-being-hit-by-a-freight-train-while-running-away-from-the-police-family-members-made-these-allegations-against-police-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख भागते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देख भागते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर ये आरोप
रायगढ़ जिले में बीती रात पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भागते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर युवक को दौड़ाने के दौरान इस घटना होनें का आरोप लगाया है और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर में तीन में एक युवक श्याम गोरख 30 साल, निवासी सोनिया नगर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के दौड़ाने के दौरान ही यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक श्याम गोरख पहले आटो चलाता था और वर्तमान में वह जिंदल कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ कई अपराधिक मामले थाने में दर्ज है।
मृतक युवक के भाई दिनेश गोरख ने बताया कि पुलिस के दौड़ाने के दौरान हुई उसके भाई की मौत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक के भाई ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उन्हें दिया जाए जिससे साफ पता चल सकेगा कि आखिरकार इस घटना की वजह क्या थी। परिजनों ने बताया कि वे चाहते हैं कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच हो और इस मामले की सच्चाई को सामने लाया जाए। यहां कई तरह की बाते कही जा रही है, लेकिन जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।
जीआरपी के प्रधान आरक्षक ने बताया कि युवक के प्लेटफार्म नंबर 3 में ओवर ब्रिज के नीचे युवक के घायल होनें की सूचना पर वे पहुंचे थे। जहां उन्होंने देखा कि युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक के हाथ पैर कटा हुआ था, जिसके बाद मृतक के शव को उठवाकर अस्पताल भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि बीती रात 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग के लिये रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। जिसे देखकर श्याम गोरख भागने लगा और भागते-भागते वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया और रेलवे लाइन को क्रास करते समय वह माल गाडी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।