{"_id":"68b2f80803c3110a610664cc","slug":"video-raigarh-anti-corruption-bureau-caught-excise-sub-inspector-bribe-of-50-thousand-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में एक और घूसखोर: एंटी करप्शन की टीम ने आबकारी उप-निरीक्षक को पकड़ा, मांगी थी 50 हजार की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में एक और घूसखोर: एंटी करप्शन की टीम ने आबकारी उप-निरीक्षक को पकड़ा, मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 50 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आबकारी उप-निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा है। कागज में हस्ताक्षर करवाकर कार्रवाई से बचने के लिए आबकारी उप निरीक्षक ने रकम की डिमांड की थी। उक्त मामला धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडरी महुआ गांव निवासी सुनीत टोप्पो ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत करते हुए बताया था कि 19 अगस्त को धरमजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप-निरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके घर पहुंचा। इस दौरान वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद था। प्रार्थी सुनीत ने बताया कि संतोष कुमार नारंग ने तुम लोग शराब बनाते हो कहकर घर का सामान चेक किया और उसकी मां का कुछ कागज में हस्ताक्षर भी ले लिया और फिर सुनीत टोप्पो और उसकी मां को बड़ी कार्रवाई का भय बताकर बचने के लिये 50 हजार रुपये की डिमांड की। प्रार्थी सुनीत टोप्पो उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये नहीं देना चाहता था। बल्कि उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। इसलिये उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में की। आज सुनियोजित तरीके से ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से संतोष कुमार नारंग, आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद संतोष कुमार नारंग के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।