{"_id":"689758c799b7826db8052fd4","slug":"video-driver-crushed-to-death-after-tractor-overturns-in-raigarh-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत, देखें वीडियो
रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम ट्रेक्टर पलटने की घटना में चालक की नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमगांव और धौंराभांठा के बीच निर्माणाधीन तालाब के पास शनिवार की शाम 6 बजे ट्रेक्टर पलटने से आमगांव निवासी राजेन्द्र सिदार पिता घुराऊ सिदार 32 साल की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि ढाई महीना पहले ही राजेन्द्र सिदार ट्रेक्टर खरीदा था, शनिवार की सुबह खेत जोताई करने गया हुआ था जहां से वापस आते समय जब वह तालाब के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे बोलेरो को साईड देने के चक्कर में ट्रेक्टर का नीचे उतरा और पलटी गई। बगल में तालाब का काम निर्माणाधीन है, जिसमें सरिया निकला हुआ था अगर ट्रेक्टर चालक कूदता तो सरिया उसके शरीर के आर-पार हो जाता है और इस दौरान भी उसकी मौत हो जाती। शनिवार की शाम ट्रेक्टर पलटते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तमनार पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।