{"_id":"6863f27d5e0203e5f0033637","slug":"video-bike-caught-fire-as-soon-as-petrol-was-poured-in-it-chaos-ensued-watc-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: बाइक में पेट्रोल डालते ही लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: बाइक में पेट्रोल डालते ही लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल, देखें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब एक नई मोटर सायकल में पेट्रोल डालते ही अचानक उसमें भयंकर आग लग गई। जिससे बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। उक्त घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया तहसील के पास स्थित सेवकराम फ्यूल्स पेट्रोल पंप में आज शाम साढ़े 4 बजे एक युवक अपनी मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने पहुंचा था। जैसे ही पेट्रोल डलवाकर वह आगे बढ़ा ही था कि अचानक उसकी मोटर सायकल में आग लग गई। पेट्रोल पंप परिसर में अचानक बाईक में भयंकर आग लगते ही वहां काम करने वाले युवकों ने आग बुझाने का प्रयास किया साथ ही साथ जलती हुई बाईक को हाथों से खींचकर मुख्य सड़क की ओर ले गए, ताकि पेट्रोल पंप को बचाया जा सके। देखते ही देखते आग की लपटों में बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने उक्त बाईक को खरसिया के चोढ़ा चैक से 70 हजार रूपये में खरीदा था और पेट्रोल पंप में 1 हजार का पेट्रोल डलवाकर अपने घर जाने वाला था इसी बीच यह घटना हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।