{"_id":"69edccddbfe6d0d5ad0b83e8","slug":"the-body-of-missing-youth-sarthak-vaishnav-was-found-in-tipakhola-dam-the-youth-was-missing-since-yesterday-morning-the-body-was-recovered-by-a-team-of-divers-and-the-police-is-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4211898-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh : लापता सार्थक वैष्णव का शव डेम में मिला, कल सुबह से लापता था युवक, गोताखोरों की टीम ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : लापता सार्थक वैष्णव का शव डेम में मिला, कल सुबह से लापता था युवक, गोताखोरों की टीम ने निकाला शव
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल सुबह से लापता युवक की आज सुबह टीपाखोल डेम में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सार्थक वैष्णव पिता दिलीप वैष्णव 17 साल, कल सुबह 11 बजे से अपने घर से निकला था जिसके बाद से वह लापता हो गया था, परिजनों के द्वारा लापता युवक की पतासाजी की जा रही थी इस दौरान युवक का लास्ट लोकेशन पतरापाली इलाके में मिलने के बाद आसपास उसकी पतासाजी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि युवक की मोटर सायकल टीपखोल डेम में मिलने के बाद पुलिस एवं गोताखोरों की टीम पानी में डूबने की आशंका से डेम में युवक की पतासाजी की जा रही थी इस दौरान आज सुबह 10 बजे के आसपास गोताखोरों ने टीम ने गहरे पानी में डुबे युवक सार्थक वैष्णव के शव को ढूंढ निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए आगे की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।