Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
A herd of elephants remained on the main road in Raigarh for hours, causing long queues of vehicles to form on
{"_id":"6ab27c4aafb81376d20fea74","slug":"a-herd-of-elephants-remained-on-the-main-road-in-raigarh-for-hours-causing-long-queues-of-vehicles-to-form-on-both-sides-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4752565-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में मुख्य मार्ग पर घंटों मौजूद रहा हाथियों का दल: सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में मुख्य मार्ग पर घंटों मौजूद रहा हाथियों का दल: सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार
रायगढ़-जशपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम उस समय यातायात पूरी तरह थम गया, जब जंगल से निकलकर जंगली हाथियों का एक बड़ा दल सीधे मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ घंटों तक वाहनों के पहिये थम से गए।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे रायगढ़-जशपुर मुख्य मार्ग के सामारुमा जंगल से निकलकर हाथियों का एक बड़ा दल मुख्य सड़क में आ गया। हाथियों के सड़क पर पहुंचते ही दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और फिर देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हाथियों का दल काफी देर तक मुख्य मार्ग के आसपास ही मौजूद रहा। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया, ताकि हाथियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। हाथियों के सड़क से हटने और जंगल की ओर जाने का इंतजार करते हुए यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सामारुमा गांव के पास पिछले तीन दिनों से लगातार हाथियों के दल का सड़क पार करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार को स्थिति कुछ अलग रही। पहले जहां हाथी सड़क पार कर जंगल की ओर चले जाते थे, वहीं मंगलवार शाम हाथियों का बड़ा दल काफी देर तक सड़क पर ही मौजूद रहा। हाथियों की मौजूदगी के चलते सड़क पर दोनों तरफ तकरीबन एक घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।