Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
6-feet rat snake found coiled in SECL Hospital emergency ward, rescued safely by Jitendra Sarthi's wildlife te
{"_id":"6af2fc8329b32869120e57e6","slug":"6-feet-rat-snake-found-coiled-in-secl-hospital-emergency-ward-rescued-safely-by-jitendra-sarthis-wildlife-team-korba-news-c-1-1-noi1487-4920926-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीजी: एसईसील अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निकला 6 फीट लंबा सांप,मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: एसईसील अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निकला 6 फीट लंबा सांप,मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
कोरबा जिले के बलगी स्थित एसईसीएल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां कुंडली मारकर बैठा 6 फीट लंबा धमना सांप दिखाई दिया। अचानक विशाल सांप पर नजर पड़ते ही अस्पताल स्टाफ और भर्ती मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। लोग डर के मारे वार्ड से बाहर भागने लगे।
मामले की जानकारी तत्काल आशीष सिंह ने वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने बिना समय गंवाए अपनी टीम के सक्रिय सदस्य बॉबी श्रीवास और संदीप मानिकपुरी को मौके पर भेजा।
टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बड़ी सूझबूझ व सावधानी के साथ इमरजेंसी वार्ड में बैठे लगभग 6 फीट लंबे धमना सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया और फिर उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम की इस तत्परता के बाद अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने राहत की सांस ली।
वहीं इसी दौरान बलगी क्षेत्र में एक और सांप निकलने की सूचना मिली। आशीष सिंह के घर में भी सांप घुस गया था। टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर लगभग 5 फीट लंबे एक अन्य धमना सांप का भी सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे भी प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया। एक ही दिन में दो जगह से दो सांपों का रेस्क्यू कर टीम ने बड़ी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बताया कि धमना सांप सामान्यतः विषहीन होता है। यह सांप चूहों जैसे जीवों को खाकर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसे देखकर घबराने या मारने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घर, अस्पताल या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं। उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। वन्यजीवों की सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।