Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar Police Seize 476 Kg Ganja Seven Smugglers Arrested

छत्तीसगढ़: बस्तर में 2.38 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 04:52 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Thu, 05 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 476 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई गई है। गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक लोडिंग टाटा पिकअप और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

विज्ञापन
Bastar Police Seize 476 Kg Ganja Seven Smugglers Arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 476 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये है। यह गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी के काम में लाई जा रही एक लोडिंग टाटा पिकअप और एक मोटरसाइकिल भी मौके से जब्त की है।
विज्ञापन


वाहन और मादक पदार्थ जब्त
जगदलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं। इस जानकारी के बाद जगदलपुर पुलिस ने बस्तर में तत्काल नाकेबंदी कर गांजे की यह बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने मौके से कुल 476 किलोग्राम गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त लोडिंग टाटा पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करम परब: जब मांदर की थाप पर नर्तकों के साथ जमकर थिरके सीएम साय, जशपुर में बिखरी जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इन वाहनों के स्वामित्व और तस्करी में इनके इस्तेमाल के तरीकों की पड़ताल कर रही है, ताकि वाहनों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले तीन नक्सलियों को दस-दस साल की सजा, विशेष एनआईए अदालत का फैसला

ओडिशा से सप्लाई और UP में खरीदारों की तलाश
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में खास तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ओडिशा में गांजे की आपूर्ति किसने की थी और उत्तर प्रदेश में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ और जांच के बाद गांजे की सप्लाई से लेकर उसके परिवहन और खरीदारों तक की पूरी कड़ी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed