फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Significant and important news regarding the railway sector has emerged for the Gaurela-Pendra-Marwahi distric

जीपीएम: पेंड्रा रोड से गुजरेगा फोर-लेन रेल कॉरिडोर, केंद्र की मंजूरी से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 06:46 PM IST
Significant and important news regarding the railway sector has emerged for the Gaurela-Pendra-Marwahi distric
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए रेलवे के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने देश के सात हाई डेंसिटी रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मंजूर परियोजनाओं में बिलासपुर-कटनी रेल कॉरिडोर भी शामिल है। इस कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा पेंड्रा रोड से होकर गुजरता है, जिससे क्षेत्र में रेल सुविधाओं और कनेक्टिविटी के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है।

प्रस्तावित परियोजना के तहत बिलासपुर से पेंड्रा रोड होते हुए अनूपपुर और आगे कटनी तक रेल मार्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए फोर-लाइनिंग की जाएगी। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन इस पूरे क्षेत्र का प्रमुख रेल केंद्र है। बिलासपुर, शहडोल, अनूपपुर और कटनी समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से रेल संपर्क में पेंड्रा रोड की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में रेल लाइन की क्षमता बढ़ने से पेंड्रा रोड की कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय महत्व दोनों बढ़ने की संभावना है।

ट्रेनों की आवाजाही होगी आसान
इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों के साथ बड़ी संख्या में मालगाड़ियों का भी दबाव रहता है। फोर-लाइनिंग के बाद अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होने से ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। इसके अलावा क्रॉसिंग और लाइन क्लीयरेंस के लिए ट्रेनों को कम इंतजार करना पड़ सकता है। इससे भविष्य में यात्री और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

पेंड्रा रोड के विकास को मिलेगी नई गति
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ रेलवे विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, माल परिवहन आसान होने से स्थानीय कारोबार और उद्योगों को भी फायदा मिल सकता है।

आदिवासी अंचलों को भी मिलेगा लाभ
बिलासपुर-कटनी रेल कॉरिडोर से जुड़े गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के साथ अनूपपुर और शहडोल जैसे क्षेत्रों को भी मजबूत रेल नेटवर्क का लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने केंद्र सरकार की मंजूरी का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि फोर-लाइनिंग का काम जल्द धरातल पर शुरू होगा। परियोजना पूरी होने के बाद पेंड्रा रोड आने वाले समय में बिलासपुर-कटनी रेल कॉरिडोर के एक और महत्वपूर्ण रेल केंद्र के रूप में उभर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजियाबाद: साबिर 315 गैंग ने नाबालिग और परिजनों पर किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

10 Sep 2026

कानपुर: दुकान गिराने के विरोध में सपा नेत्री का धरना, एसडीएम और एसीपी ने लिया ज्ञापन

10 Sep 2026

पनैठी-गंगीरी रोड पर जुगाड़ वाहन से ऑटो की टक्कर

10 Sep 2026

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

10 Sep 2026

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में दिलाई शपथ, विशेषज्ञों ने कहा- व्यवहार में बदलाव को समय रहते पहचानना जरूरी

10 Sep 2026
विज्ञापन

26 साल बाद शिमला जिला परिषद में भाजपा की वापसी, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी और मनाया जश्न

10 Sep 2026

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, टिकट बंटवारे को लेकर साधा निशाना

10 Sep 2026
विज्ञापन

76.04% मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, 20 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के नतीजों का इंतजार

10 Sep 2026

राजा की शोभायात्रा में शराबी युवक की दबंगई: आरक्षक से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

10 Sep 2026

जालंधर में पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर शोक जताने पहुंचे नेता

10 Sep 2026

अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर दलित समाज का जालंधर बंद

10 Sep 2026

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

पूर्वी दिल्ली में एमसीडी का चल रहा हथौड़ा: लक्ष्मी नगर से न्यू अशोक नगर तक अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी

10 Sep 2026

गुरुग्राम में फायरिंग से हड़कंप: 45 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या, जानें पुलिस ने क्या कहा

10 Sep 2026

चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदाकिनी पर सुरक्षा का घेरा

10 Sep 2026

हाईवे पर हादसे का लाइव वीडियो: फरीदाबाद में चलती बाइक रेलिंग से टकराई, दिल्ली जा रहे थे दोनों

10 Sep 2026

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

शिमला: शूटिंग चैंपियनशिप में निशाने पर सटीकता और जीत का लक्ष्य, दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

10 Sep 2026

लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आयुष इंटर्न चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

10 Sep 2026

हापुड़ में चले लात-घूंसे: लेनदेन का विवाद मारपीट तक पहुंचा, दो पक्षों में भिड़ंत; सामने आया वीडियो

10 Sep 2026

झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शुरू

10 Sep 2026

कुल्लू: हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

10 Sep 2026

हमीरपुर: 22 दिन से भूख हड़ताल, फिर भी नहीं सुनी आवाज; आक्रोशित विद्यार्थी परिषद ने तकनीकी विश्वविद्यालय में की तालाबंदी

रोहतक में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, भाजपा के दो पार्षदों ने दिया निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना

10 Sep 2026

नारनौल में स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर जीएसटी टीम जांच के लिए पहुंची

मंडी: एनएच ने दो बार छीना घर, अब तीसरी बार आशियाना बसाने को मुआवजे का इंतजार

10 Sep 2026

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम योगी ने किया संबोधित

10 Sep 2026

अम्बेडकरनगर के टांडा में थिरुआ नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला

10 Sep 2026

बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को गाली देने पर अधिवक्ता को पांच वर्ष के लिए बार से किया गया निष्कासित

10 Sep 2026

लखनऊ में फांसी से झूले युवक-युवती, पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed