Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
The Chhath festival was celebrated with devotion and enthusiasm at Rudreshwar Ghat, where offerings (*arghya*)
{"_id":"6af9b8ca97e3c2cc8c07028e","slug":"the-chhath-festival-was-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-at-rudreshwar-ghat-where-offerings-arghya-were-made-to-the-setting-sun-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4937305-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी: रुद्रेश्वर घाट पर छठ महापर्व की धूम, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: रुद्रेश्वर घाट पर छठ महापर्व की धूम, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
रविवार को धमतरी के रुद्रेश्वर घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की।
सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। व्रतियों ने नदी में खड़े होकर विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा की। घाट को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई की विशेष व्यवस्था की थी। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा भी रुद्रेश्वर घाट पहुंचे। उन्होंने व्रतियों से मुलाकात कर छठ पर्व की बधाई दी। महापौर ने कहा कि छठ पर्व आस्था, संयम और अनुशासन का प्रतीक है। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम तक घाट पर भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
पर्व का महत्व और परंपरा
छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का महापर्व है। यह बिहार, झारखंड, यूपी और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। इस पर्व में व्रती महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। इसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है कि सूर्य की पूजा से स्वास्थ्य, समृद्धि और संतान सुख मिलता है।
प्रकृति और समाज से जुड़ाव
छठ पर्व शुद्धता, संयम और अनुशासन का भी प्रतीक है। इसमें नदी-तालाब के किनारे पूजा होती है, जिससे प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव जागता है। रुद्रेश्वर महादेव घाट पहुंचीं शशि कला सिंह, मीना यादव, पूजा यादव और अनामिका चौधरी ने इसे तीन दिवसीय कठिन व्रत बताया। उन्होंने कहा कि छठ केवल पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति और सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी है। इस दौरान महिलाओं ने छठ के पारंपरिक गीत गाकर पर्व की महिमा अभिव्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।