फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   A speeding pickup truck packed with laborers lost control and overturned, leaving 17 people injured.

धमतरी में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप गड्ढे में घुसी, 17 घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 01 Sep 2026 04:44 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 04:44 PM IST
A speeding pickup truck packed with laborers lost control and overturned, leaving 17 people injured.
धमतरी जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। कुरूद थाना क्षेत्र के कातलबोड़-कोकड़ी मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और पुलिया से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार करीब 17 मजदूर घायल हो गए। इनमें 12 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। दो महिला मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर खेत में काम करने के लिए पिकअप से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे बने गड्ढे में फिसलते हुए पुलिया से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूर वाहन के अंदर और आसपास गिर पड़े। हादसा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कुरूद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो महिला मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अन्य 15 घायलों का इलाज कुरूद अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और ट्रैक्टर को जल्दबाजी में ओवरटेक करना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस वाहन और चालक से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोटकपूरा के राधा कृष्ण मंदिर में 4 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, समुद्र मंथन की झांकी रहेगी आकर्षण

मिशन क्लीन पंजाब के चाैथे दिन नंगल के वार्ड नंबर 12 में चला सफाई अभियान, मंत्री हरजोत बैंस पहुंचे

शिमला: खलीनी-बिहार लिंक रोड पर सुबह लगा जाम, अवैध पार्किंग से रोजाना परेशानी

01 Sep 2026

कन्नौज: तिर्वा क्रॉसिंग और अकबरपुर सराय घाघ में घरों में घुसा पानी

01 Sep 2026

औरैया में मायके से ससुराल जाते समय महिला को गोली मारी, देवर समेत तीन गिरफ्तार

01 Sep 2026
विज्ञापन

चरखी-दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

01 Sep 2026

चित्रकूट: मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, नावों से लोगों का रेस्क्यू

01 Sep 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर: राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च

01 Sep 2026

बरेली: चलती डस्टर कार में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा से पहले मचा हड़कंप

01 Sep 2026

बहादुरगढ़ में 27वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने दिया समर्थन

फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारी सेंटर पर विशेष राजयोग करवाया

01 Sep 2026

अजमेर में टिकट पर बवाल: कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन का फूंका पुतला

01 Sep 2026

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डटे किसान, बनने लगा लंगर

01 Sep 2026

मध्य प्रदेश: आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, सैकड़ों गाय-बैलों के साथ पहुंचे तहसील

01 Sep 2026

सोलन से सिर्फ सात किमी दूर ऐसा गांव, जहां आज भी मरीज को कंधों पर ले जाना पड़ता है; देखें वीडियो

01 Sep 2026

अलीगढ़ के रिसोर्ट में सजी थी महफिल, पुलिस ने मारा छापा

01 Sep 2026

यूपी में अब जन सेवा केंद्रों की भी होगी निगरानी

01 Sep 2026

अदब के शहर में नहीं मिल रहे उर्दू के विद्यार्थी, लखनऊ विवि में 120 में सिर्फ 45 सीटें भरीं

01 Sep 2026

घर-घर राधा-कान्हा उत्सव: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा खास आयोजन, ऐसे करें पंजीकरण

01 Sep 2026

पूरा यूपी मानसून की चपेट में, 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

01 Sep 2026

चित्रकूट: खतरे का निशान पार कर 129.750 मीटर पर पहुंचा मंदाकिनी नदी का जलस्तर

01 Sep 2026

पानीपत में साधकों ने किया योग और प्राणायाम, बीमारियों को मात दे रहे प्रेम पार्क के साधक

01 Sep 2026

फरीदकोट जेल में बंद किसान नेता काका सिंह कोटड़ा की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भस्म आरती का दिव्य नजारा, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

01 Sep 2026

VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप

31 Aug 2026

बनबसा में सीएम धामी का युवा संवाद: नशे व शिक्षा पर बेबाक चर्चा, टनकपुर में परीक्षा केंद्र की मांग; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

31 Aug 2026

निषाद समाज की जातियों को विमुक्त जाति में शामिल करने की मांग; VIDEO

31 Aug 2026

VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ

31 Aug 2026

सन्नपुरा गांव में लकड़बग्घे का हमला, सुनील ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, चचेरा भाई भी बाल-बाल बचा

31 Aug 2026

VIDEO: क्रिकेट ट्रायल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed