{"_id":"6aa7fc69e8dc9f86bc04da48","slug":"a-ferocious-bear-emerged-from-the-forest-and-attacked-a-55-year-old-villager-severely-scratching-his-face-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: जंगल से निकला खूंखार भालू, 55 वर्षीय ग्रामीण पर किया हमला; चेहरे को बुरी तरह नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: जंगल से निकला खूंखार भालू, 55 वर्षीय ग्रामीण पर किया हमला; चेहरे को बुरी तरह नोचा
Mon, 14 Sep 2026 07:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:23 PM IST
सार
जंगल की ओर गए 55 वर्षीय ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। हमले में चेहरे, सिर, नाक और कान पर गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महासमुंद जिले के झलप के समीप जंगली भालू के हमले से एक 55 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महासमुंद वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है। घायल की पहचान कछारडीह निवासी दर्शन यादव के रूप में हुई है। भालू के हमले में दर्शन के सिर, चेहरे, नाक और कान पर गंभीर चोटें आई हैं।
शौच के लिए जंगल की ओर गया था ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, दर्शन यादव सुबह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना जंगली भालू से हो गया। इससे पहले कि वह संभल पाता, भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने उसके चेहरे को बुरी तरह घायल कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत चिंताजनक हो गई।
पहले महासमुंद, फिर रायपुर रेफर
घटना के बाद घायल दर्शन यादव को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग जुटा जांच में
जंगली भालू के हमले की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके से जुड़े तथ्यों और भालू की मौजूदगी की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है।