Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
A speeding pickup truck packed with laborers lost control and overturned, leaving 17 people injured.
{"_id":"6a96adfda8d781a39903b311","slug":"a-speeding-pickup-truck-packed-with-laborers-lost-control-and-overturned-leaving-17-people-injured-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4673692-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप गड्ढे में घुसी, 17 घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप गड्ढे में घुसी, 17 घायल, दो की हालत गंभीर
धमतरी जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। कुरूद थाना क्षेत्र के कातलबोड़-कोकड़ी मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और पुलिया से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार करीब 17 मजदूर घायल हो गए। इनमें 12 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। दो महिला मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर खेत में काम करने के लिए पिकअप से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे बने गड्ढे में फिसलते हुए पुलिया से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूर वाहन के अंदर और आसपास गिर पड़े। हादसा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कुरूद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो महिला मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अन्य 15 घायलों का इलाज कुरूद अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और ट्रैक्टर को जल्दबाजी में ओवरटेक करना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस वाहन और चालक से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।