{"_id":"68d6832bf3a32fb1200d1225","slug":"video-quality-check-of-national-highway-in-balod-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता जांच, दर्जनों जगह हुई कोर कटिंग, अधीक्षण अभियंता ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता जांच, दर्जनों जगह हुई कोर कटिंग, अधीक्षण अभियंता ने जताई नाराजगी
बालोद में आरटीआई कार्यकर्ता अजय अग्रवाल की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्रालय के निर्देश पर 133 करोड़ की लागत से बने 27.28 किलोमीटर लंबे झलमला से शेरपार तक एनएच-930 की सड़क गुणवत्ता जांच के लिए गुरुवार देर रात टीम मौके पर पहुंची। अधीक्षण अभियंता एस.एस. मांझी, कार्यपाल अभियंता बिलासपुर नितीश तिवारी, एस.के. सूर्यवंशी (एसडीओ बलौदाबाजार), अभिजीत सोनी (प्रयोगशाला प्रभारी), ठेकेदार की टीम और स्थानीय एनएच विभाग के एसडीओ-सब इंजीनियर सहित कर्मचारी मौजूद रहे।जांच टीम ने देर रात तक दर्जनों स्थानों पर कोर कटिंग की और सड़क की मोटाई व गुणवत्ता का परीक्षण किया। इसके साथ ही सैंपल भी प्रयोगशाला जांच हेतु ले जाया गया।अधीक्षण अभियंता एस.एस. मांझी ने मौके पर सड़क पर आई दरारों और गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बारिश के बाद कई जगह आई दरारों को तत्काल प्रभाव से उखाड़कर दोबारा दुरुस्त करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर ठेकेदार कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।