Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Balod News
›
Shocking cruelty: Government school headmistress arrested for branding children with a hot iron over her affai
{"_id":"6ac77685249d7337df0ddb08","slug":"shocking-cruelty-government-school-headmistress-arrested-for-branding-children-with-a-hot-iron-over-her-affair-with-a-lover-balod-news-c-1-1-noi1492-4810291-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में बच्चों से क्रूरता का आरोप: गर्म इस्त्री से दागने वाली सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में बच्चों से क्रूरता का आरोप: गर्म इस्त्री से दागने वाली सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका गिरफ्तार
बालोद जिले में बच्चों के साथ कथित रूप से मारपीट और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाल कल्याण समिति के सामने बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चों का आरोप है कि उनकी मां और सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका शबाना बानो ने उनके साथ मारपीट की और गर्म इस्त्री से शरीर पर दागा। शिकायत और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर बालोद कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बच्चों ने बाल कल्याण समिति के सामने अपनी मां के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। बच्चों के मुताबिक, उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। एक बच्चे ने पुलिस के सामने अपने शरीर और हाथों पर गर्म इस्त्री से जलाए जाने के निशान भी दिखाए। बच्चे ने पुलिस से आरोपी मां को जमानत नहीं देने की गुहार लगाते हुए आशंका जताई कि बाहर आने के बाद उनकी जान को खतरा हो सकता है।
प्रेम संबंध को लेकर भी लगाए आरोप
बच्चों ने आरोप लगाया कि उनकी मां का असरार अहमद उर्फ गुड्डा नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है। उनका दावा है कि मां अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा उक्त व्यक्ति पर खर्च करती थी। बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि पिता द्वारा बनाए गए मकान पर कब्जा करने को लेकर उन पर दबाव बनाया जाता था और कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।
पति से विवाद के बाद अलग रहने लगी थी महिला
परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले महिला के पति ने उसे एक रिसॉर्ट में उक्त व्यक्ति के साथ पकड़ा था। इसके बाद महिला परिवार से अलग होकर पाररास क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी थी। इसी दौरान बच्चों की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने किराए के मकान से किया गिरफ्तार
बच्चों की शिकायत और मेडिकल जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद बालोद कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह पाररास स्थित किराए के मकान में दबिश दी। बताया जा रहा है कि उस समय महिला स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।