फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   As Diwali approaches, Balod city is plastered with illegal posters; municipal council’s claims remain only on

बालोद समाचार: दीपावली से पहले शहर की सड़कों पर अवैध बैनरों की भरमार, लटके बैनर बढ़ा रहे हादसों की आशंका

Thu, 29 Oct 2026 08:45 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 08:45 PM IST
As Diwali approaches, Balod city is plastered with illegal posters; municipal council’s claims remain only on
दीपावली का पर्व नजदीक आते ही जिला मुख्यालय बालोद में अवैध विज्ञापनों और बैनर-पोस्टरों की भरमार हो गई है। शहर के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर अंदरूनी सड़कों तक बिजली के खंभों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर बेतरतीब तरीके से विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई के दावों के बावजूद कई जगहों पर ये पोस्टर अब भी दिखाई दे रहे हैं।

शहर के व्यस्त दल्ली चौक से लेकर शासकीय कॉलेज मार्ग तक बिजली के खंभों और डिवाइडरों पर पटाखों के बड़े-बड़े पोस्टर टंगे हुए हैं। इनमें ‘प्रकाश फटाका’ के पोस्टर प्रमुखता से नजर आ रहे हैं। मोड़ और चौराहों के आसपास लगे इन बैनरों से वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

छात्रों ने जताई नाराजगी, रास्ता देखने में परेशानी
कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं ने सड़क किनारे आंखों के स्तर पर लगाए गए पोस्टरों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इनकी वजह से सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है। दीपावली के दौरान सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने के बीच हवा में लहराते पोस्टर हादसों का कारण बन सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अवैध बैनर-पोस्टरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।

नगर पालिका ने पोस्टर हटाने का दिया आश्वासन
इस मामले में नगर पालिका परिषद बालोद के सीएमओ खीरोद्र भोई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बिजली के खंभों से अवैध बैनर हटवाए गए थे। शेष पोस्टरों को भी नगर पालिका का अमला धीरे-धीरे हटा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: करवाचौथ पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो; दो मजदूरों की मौत

29 Oct 2026

कानपुर: सिंहपुर से यश कोठारी सड़क पर कराया पैचवर्क, वाहन चालकों को राहत मिली

29 Oct 2026

न्यू कानपुर सिटी योजना के पास सड़क पर कूड़े का अंबार, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

29 Oct 2026

फतेहाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के बावजूद नागरिक अस्पताल में बेहतर काम, स्पॉट टीम ने परखी व्यवस्थाएं

29 Oct 2026
विज्ञापन

आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, दो पैन कार्ड रखने के मामले में सजा निलंबित

29 Oct 2026

VIDEO: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि स्नान की तैयारी, संतान सुख की कामना लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु

29 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: राज्य स्तरीय रोलर हॉकी में मथुरा का जलवा, जिले की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

29 Oct 2026

VIDEO: 90 करोड़ से चमकेंगी मथुरा की ये तीन मुख्य सड़कें, नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास

29 Oct 2026

रामपुर बुशहर: रणवीर ठाकुर बोले- हिमाचल विद्युत बोर्ड में 60 फीसदी तकनीकी पद खाली, जल्द भर्ती करे सरकार

29 Oct 2026

बदायूं: डग्गामारी के विरोध में निजी बसों का संचालन बंद, धरने पर बैठे यूनियन के लोग

29 Oct 2026

कानपुर लेदर मेला आज से मोतीझील में शुरू, एक्सपोर्ट क्वालिटी के उत्पाद मिलेंगे छूट पर

29 Oct 2026

अंबेडकरनगर में पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

29 Oct 2026

दिवाली पर हांसी पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

29 Oct 2026

रोहतक में बारिश से मंडी में खरीद ठप, खुले में पड़ा धान भीगा

29 Oct 2026

राम मंदिर में सुरक्षा बलों के एआई ड्रोन बने आकर्षण का केंद्र, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

29 Oct 2026

सुल्तानपुर में स्कार्पियो का शीशा टूटा, वीआईपी के नेताओं ने फायरिंग का लगाया आरोप

29 Oct 2026

बादली में दिवाली पर घरों में पेंट की तैयारी, पेंटिंग के काम में तेजी बाजार में हार्डवेयर दूकान पर ग्राहकों की भीड़

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान आयोजित

29 Oct 2026

VIDEO: कूड़े के ढेर पर मिलीं हेपेटाइटिस जांच किटें, स्वास्थ्य विभाग अनजान

29 Oct 2026

VIDEO: शराब के नशे में विवाद पर दोस्त की गोली मारकर हत्या

29 Oct 2026

VIDEO: हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों सहित 6 को आजीवन कारावास

29 Oct 2026

VIDEO: रमेश बाबा की याद में भावुक हुए ब्रजवासी, नंदगांव में आज भी बरकरार है प्रेम

29 Oct 2026

VIDEO: मांट में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 4570 रुपये बरामद

29 Oct 2026

VIDEO: स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में मथुरा का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

29 Oct 2026

VIDEO: यूपी में अंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, हर विधानसभा को मिलेंगे एक करोड़ रुपये: असीम अरुण

29 Oct 2026

VIDEO: मथुरा जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक से गूंजा स्वच्छता का संदेश, यात्रियों को किया जागरूक

29 Oct 2026

रायबरेली में सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान परेशान

29 Oct 2026

बिक्रम मजीठिया केस: विजिलेंस का 40 हजार पन्नों का पूरक चालान, 736.96 करोड़ के लेन-देन की जांच

अमृतसर: डेरा कार सेवा संत भूरी वालों में महापुरुषों की वार्षिक याद में धार्मिक समागम, बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed