{"_id":"69db9c0a3d509309110ffe09","slug":"newlywed-woman-drowns-at-ghunghutta-dam-swept-into-deep-water-while-bathing-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4154929-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : घुनघुट्टा डेम में डूबने से नवविवाहिता की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : घुनघुट्टा डेम में डूबने से नवविवाहिता की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में गई
सरगुजा जिला के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर की एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की घुनघुट्टा डेम में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त नवविवाहिता के पति और देवर मोबाइल में रिल देख रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीपुर निवासी डेकानंद की पत्नी शिवकुमारी (21) का विवाह कुछ माह पूर्व ही हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार 11 अप्रैल को शिवकुमारी अपने पति तथा परिचित जितेंद्र सिंह के साथ घुनघुट्टा डेम घूमने गई थी। इस दौरान तीनों डेम में नहाने लगे। महिला के पति और देवर दोनों कुछ देर बाद नहा कर बाहर आ गए थे और दोनों मोबाइल में रिल देख रहे थे, इसी दौरान महिला गहरे पानी में चली गई।
उसे बचाने के लिए पति और साथ मौजूद युवक ने काफी प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर फैल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।