{"_id":"6ad4b1b5fd2dc218990f8960","slug":"husband-beats-wife-to-death-with-a-stick-over-suspicions-about-her-character-police-send-the-accused-to-jail-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4846651-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: चरित्र शंका पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: चरित्र शंका पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
बलरामपुर जिले के थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में चरित्र संदेह के चलते एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की लकड़ी के डंडे से मारकर नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटागहना निवासी रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू (35 वर्ष) अपनी पत्नी चिंतामणि कोरवा के चरित्र पर अक्सर संदेह करता था। 16 अक्टूबर 2026 को मृतिका मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही थी और अपने दो वर्षीय पुत्र रयांश को साथ ले जाने की जिद करने लगी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद गहरा गया और आक्रोशित होकर रामवृक्ष ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उपसरपंच की सूचना पर दर्ज हुआ हत्या का मामला
घटना की सूचना ग्राम पंचायत कोटागहना के उपसरपंच अनिल तिवारी द्वारा 16 अक्टूबर को थाना राजपुर में दर्ज कराई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
आरोपी ने कबूला जुर्म, हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और मृतिका के कपड़े जब्त कर लिए हैं।
आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर की शाम गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।