{"_id":"6ad2162a0bc0880adb0e82ce","slug":"collectors-10-hour-marathon-tour-ground-level-reality-of-schemes-assessed-action-taken-against-negligence-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4839503-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्टर का मैराथन निरीक्षण: आंगनबाड़ी में गड़बड़ी पर मानदेय रोकने के निर्देश, सड़क निर्माण भी कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्टर का मैराथन निरीक्षण: आंगनबाड़ी में गड़बड़ी पर मानदेय रोकने के निर्देश, सड़क निर्माण भी कराया बंद
Fri, 16 Oct 2026 07:09 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:09 PM IST
सार
बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शंकरगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी में गड़बड़ी पर मानदेय रोकने के निर्देश, अमानक गिट्टी मिलने पर सड़क निर्माण कार्य रुकवाया और नल-जल, पीएम जनमन व महिला स्व-सहायता समूहों की समीक्षा की।
विज्ञापन
जाँच करते बलरामपुर कलेक्टर
विस्तार
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शंकरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। सुबह से शाम तक चले इस दौरे में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्कूलों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां महिला स्व-सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की गई, वहीं लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी में स्टॉक की गड़बड़ी, कार्यकर्ता का मानदेय रोकने के निर्देश
कुंदी खुर्द के आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी-टू-ईट सामग्री और दलिया के स्टॉक मिलान में गड़बड़ी सामने आई। बच्चों को समय पर नाश्ता नहीं मिलने की स्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को केंद्र की नियमित निगरानी करने और व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने को कहा।
अमानक गिट्टी मिलने पर सड़क निर्माण कार्य रुकवाया
बेलकोना के धारा नगर क्षेत्र में हरिनलेटा मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। यहां निर्माण में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी का आकार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इस पर कलेक्टर ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कार्यपालन अभियंता को मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने को कहा।
पहाड़ी कोरवा महिलाओं की मेहनत की सराहना
कलेक्टर का दौरा पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा भी पहुंचा। यहां ग्रामीणों की बाड़ियों में टमाटर, मिर्च, सेम और गोभी जैसी सब्जियों की खेती देखकर उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गांव में 18 स्व-सहायता समूहों की 108 महिलाएं सब्जी उत्पादन से जुड़ी हैं और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान ग्रामीण महिला सोनिया शांडिल्य ने कलेक्टर को ताजे टमाटर भेंट किए। कलेक्टर ने प्रतीक स्वरूप एक टमाटर स्वीकार कर महिलाओं के परिश्रम और पहल की सराहना की।
घर पहुंचकर जांची नल-जल योजना की स्थिति
मानपुर गांव में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए ग्रामीण निर्मल सोनवानी के घर पहुंचकर सीधे नल से पानी की आपूर्ति जांची। उन्होंने संबंधित सब-इंजीनियर को प्रत्येक घर तक नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच बैठकर कलेक्टर ने उनकी समस्याएं सुनीं। बिजली, पेयजल और आंगनबाड़ी से संबंधित सर्वे एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
स्कूलों और स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एफपीओ कृषि सेवा केंद्र का भी जायजा लिया। दौरे का समापन आमाकोना बहुद्देशीय केंद्र में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की समीक्षा के साथ हुआ।