Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Vaishali bihar news Bahubali Ex MLA Munna Shukla reached court and marked his presence
{"_id":"6811dedac7aae18d7501ca23","slug":"vaishali-bihar-news-bahubali-ex-mla-munna-shukla-reached-the-court-and-marked-his-presence-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2892188-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कोर्ट में पेश हुए बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, जेल से सीधे पहुंचे न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कोर्ट में पेश हुए बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, जेल से सीधे पहुंचे न्यायालय
हाजीपुर कोर्ट ने कहा, बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला हाजिर हो और मुन्ना शुक्ला हाजीपुर कोर्ट पहुंचे। वे एक मामले में हाजिरी देने पहुंचे थे। बताया गया कि पुराने मामले में मुन्ना शुक्ला को कोर्ट ने हाजिर होने का आदेश दिया था। उसके बाद बाहुबली पूर्व विधायक हाजीपुर पहुंचकर हाजिरी लगाया। बताया गया कि मुन्ना शुक्ला अभी पटना जेल में बंद हैं।
बता दें कि लगभग 26 साल पहले बृजबिहारी हत्याकांड हुआ था। उस समय बृजबिहारी प्रसाद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता थे। उनकी हत्या पटना के आईजीआईएमएस में गोलियों से भूनकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला और सूरजभान सिंह सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।
इस कांड में अब कोर्ट फैसला आने के बाद मुन्ना शुक्ला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद मुन्ना शुक्ला पटना कोर्ट में सरेंडर कर दिए। जहां से उनको पटना के बेउर जेल भेज दिया गया है। लेकिन जैसे ही कोर्ट में मुन्ना शुक्ला के आने की खबर फैली, वैसे ही भारी संख्या में समर्थक हाजीपुर कोर्ट पहुंचे और मुन्ना शुक्ला के साथ फोटो और वीडियो बनाते दिखे।
वहीं, हाजीपुर कोर्ट में भारी संख्या में पहुंचे समर्थक और मुन्ना शुक्ला का समर्थन के प्रति प्यार झलक रहा था। वहीं, मुन्ना शुक्ला बारी-बारी से कोर्ट में मौजूद समर्थकों से मुलाकात किए, जिसके बाद कोर्ट में हाजिरी हुई, फिर वापस पटना लौट गए। मुन्ना शुक्ला को भारी सुरक्षा के बीच हाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। मुन्ना शुक्ला मीडिया से बात करने से बचते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।