Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhapra RMS 24 Hour Parcel Booking Chhath Prasad Thekua Domestic International Speed Post

बिहार: छठ का प्रसाद अब देश-विदेश में भेजना आसान, आरएमएस में 24 घंटे बुकिंग की सुविधा; 31 रुपये से शुरू

Sun, 15 Nov 2026 07:02 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 15 Nov 2026 07:02 PM IST
सार

छठ महापर्व के बाद घर से दूर रहने वाले परिजनों तक ठेकुआ और अन्य प्रसाद पहुंचाना अब आसान होगा। छपरा रेलवे जंक्शन परिसर स्थित रेल डाक सेवा काउंटर पर 24 घंटे पार्सल और स्पीड पोस्ट की बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पार्सल के लिए विशेष पैकेजिंग, ऑनलाइन ट्रैकिंग और प्रशिक्षित कर्मचारियों की मदद भी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Chhapra RMS 24 Hour Parcel Booking Chhath Prasad Thekua Domestic International Speed Post
छपरा रेल डाक सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद अब घर से दूर रह रहे अपनों तक महापर्व का प्रसाद पहुंचाना आसान होगा। छपरा रेल डाक सेवा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत छपरा रेलवे जंक्शन परिसर स्थित आरएमएस काउंटर पर 24 घंटे पार्सल और स्पीड पोस्ट की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे देश के अलग-अलग शहरों के साथ विदेशों में रहने वाले परिजनों तक भी छठ का प्रसाद और पारंपरिक ठेकुआ भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


छपरा RMS काउंटर पर चौबीसों घंटे बुकिंग
छठ के दौरान प्रसाद भेजने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए छपरा RMS का बुकिंग काउंटर 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालु यहां किसी भी समय पार्सल, स्पीड पोस्ट और अंतरराष्ट्रीय डाक की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

यह सुविधा केवल छपरा तक सीमित नहीं है। मुजफ्फरपुर आरएमएस 'यू' डिवीजन के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, मोतिहारी और सीवान के रेलवे जंक्शन परिसरों में स्थित RMS काउंटरों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को भी प्रसाद भेजने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद की सुरक्षित पैकिंग के लिए विशेष यूनिट
लंबी दूरी तक प्रसाद को सुरक्षित पहुंचाने के लिए छपरा रेल डाक सेवा में विशेष पैकेजिंग यूनिट स्थापित की गई है। यहां एक किलो से लेकर 35 किलो तक के वाटर रेसिस्टेंट पाउच और मजबूत कार्टन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पैकेजिंग के लिए आधुनिक मशीनों की भी व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य परिवहन के दौरान प्रसाद को सुरक्षित रखना और पैकेट को मजबूती देना है। इससे ठेकुआ और अन्य खाद्य प्रसाद को दूर-दराज के शहरों तक भेजने में सुविधा होगी।

विदेश भेजे जाने वाले पार्सल की रूटिंग बदली
विदेश में रहने वाले परिजनों तक प्रसाद पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पार्सल की रूटिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पहले विदेश भेजे जाने वाले पार्सल को कोलकाता फॉरेन पोस्ट भेजा जाता था। वहां कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते थे। अब ऐसे पार्सलों को सीधे दिल्ली फॉरेन पोस्ट भेजने की व्यवस्था की गई है। इससे बीच की अतिरिक्त प्रक्रिया और समय बचाने में मदद मिलेगी। विभाग के अनुसार, इस बदलाव से अंतरराष्ट्रीय डाक की प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज होगी।

कागजी प्रक्रिया से लेकर ऑनलाइन ट्रैकिंग तक सुविधा
विदेश में प्रसाद भेजने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में प्रशिक्षित कर्मचारी लोगों की सहायता करेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय पार्सल बुक कराने वाले लोगों को दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के पार्सल की ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके जरिए भेजने वाले लोग अपने पार्सल की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे।


31 रुपये से शुरू है पार्सल बुकिंग का शुल्क
डाक विभाग के अनुसार, ITPS के तहत विदेश में पार्सल भेजने का शुल्क 185 रुपये से शुरू होता है। वहीं, देश के भीतर कॉन्ट्रैक्ट पार्सल की बुकिंग 31 रुपये और रिटेल पार्सल की बुकिंग 65 रुपये से शुरू है। मुजफ्फरपुर RMS 'यू' डिवीजन के अधीक्षक ने नागरिकों, व्यापारियों और संस्थाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। इस पहल से छठ का प्रसाद देश-विदेश में रहने वाले परिजनों तक पहुंच सकेगा। घर से दूर रहने वाले लोग भी ठेकुआ और प्रसाद के जरिए अपने परिवार और परंपरा से जुड़े रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed