फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Deven Bharti who investigated 26/11 attack became Mumbai Police Commissioner connection with Darbhanga Bihar

Deven Bharti: 26/11 हमले की जांच करने वाले देवेन भारती बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर, बिहार के दरभंगा से कनेक्शन

Wed, 30 Apr 2025 02:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

Deven Bharti Mumbai Police Commissioner: बिहार में दरभंगा के रहने वाले IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह वर्तमान कमिश्नर विवेक फणसालकर की जगह लेंगे। 35 साल की नौकरी के बाद फणसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं।

विज्ञापन
Deven Bharti who investigated 26/11 attack became Mumbai Police Commissioner connection with Darbhanga Bihar
देवेन भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में दरभंगा जिले के लाल ने एक बार फिर महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर बनकर मिथिला का नाम रौशन किया है। महाराष्ट्र पुलिस में देवेन भारती को मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भारती श्रीवास्तव और त्रिपुरारी शरण के सबसे बड़े बेटे हैं। बताया जाता है पूर्व 26/11 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद देवेन भारती ने काफी बढ़-चढ़कर काम किया था। समझा जा रहा है कि इसी का इनाम उन्हें आज मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाकर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रो. भारती श्रीवास्तव दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि देवेन भारती पांच भाई बहन में सबसे बड़े हैं। इनकी तीन बहने हैं, जबकि सबसे छोटा एक भाई भी है। हालांकि, उनके माता पिता का निधन हो चुका है। मुंबई के 26/11 के आतंकवादी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दिलाने में उनका अहम रोल माना जाता है। देवेन भारती साल 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर की रेस में कई नाम थे
विवेक फणसालकर के रिटायर होने के बाद चर्चा थी कि पद किसे मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद दाते, संजय कुमार वर्मा, रितेश कुमार और महिला पुलिस अधिकारी अर्चना त्यागी का नाम भी पुलिस कमिश्नर की रेस में था। साल 2014 से 2019 के बीच फडणवीस सरकार के कार्यकाल के दौरान देवेन कई अहम पदों पर तैनात रहे थे। वह गढ़चिरौली में एसपी के रूप में भी तैनात थे और बाद में उन्होंने अमरावती और अकोला सहित महाराष्ट्र के कई जिलो में बतौर एसपी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें: देशरत्न की धरती के लाल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना उप प्रमुख का पद, बिहार गौरवान्वित

पांच साल खुफिया विभाग में भी सर्विस दी
साल 1998 से 2003 के बीच उन्हें खुफिया विभाग में भी सेवाएं दीं। 29 साल के करियर में भारती ज्यादातर मुंबई शहर में पोस्टेड रहे। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कुछ महीने के लिए संयुक्त आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया और बाद में महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed