बिहार के बेतिया में कार्यकर्ता दर्शन व संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वे बगहा पुलिस जिले के बगहा मे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि 'बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में से एक है, जहां लोग रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।तेजस्वी ने बिहार सरकार पर जमकर निसाना साधते हुए कहा की मुख्यमंत्री जी बिहार मे प्रगति यात्रा कर रहे है। यह पूरी तरह पदाधिकारियों के लूट करने के लिए छूट देने की यात्रा है। यह प्रगति यात्रा नहीं है यह दुर्गति यात्रा है। हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा की जनता से बात करने के लिए उनको दो अरब पच्चीस करोड़ पचहत्तर रुपए चाहिए। आगे उन्होंने कहा की सरकार को डीके टैक्स का खौफ है राज्य मे सभी लोग डर रहे है। डीके का मंत्री तक इनकी खुशामद करते है। समय आने पर बताएगे की कौन है डीके, इसका खुलासा हमलोग करेंगे की कैसे होती है वसूली। तेजस्वी ने कहा की जिस गांधी मैदान मे नियुक्ति पत्र बाते वहा आज लाठी चल रहे है खून बह रहा है। उन्होंने आगे कहा की अगर हमारी सरकार बनती है तो दो सौ यूनिट फ्री बिजली, मां बहिन योजना, बृद्धा पेंशन मे बढ़ोत्तरी सहित कई योजनाएं शुरू करेगे।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोक लुभावने योजनाओं को लागु करने की बात भी दुहराते नजर आए।साथ ही उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ से हम बात करेगे उनके सूझाव के बाद अगर कुछ आवश्यक होगा उसको भी जोड़ा जायेगा। हमलोग लगातार समस्याओं का निदान के लिए तत्पर है।

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor