फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news blood sample in diara region young man from motihari arrived two days earlier wife alleges murdered

बिहार: मचान के नीचे मिले खून के धब्बे और जले अवशेष, युवक के लापता होने से हत्या की आशंका; पुलिस पहुंची

Wed, 23 Sep 2026 07:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 07:40 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज दियारा में मचान के नीचे खून के धब्बे और जले अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। दो दिन से लापता मोहन सहनी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एफएसएल जांच और छापेमारी की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar news blood sample in diara region young man from motihari arrived two days earlier wife alleges murdered
खून के नमूने मिलने से सनसनी हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में बुधवार को एक मचान के नीचे खून के धब्बे और जले हुए कुछ अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

इसी बीच पूर्वी चंपारण के बिजधारी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर मलाही टोला निवासी मोहन सहनी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, मोहन सहनी 21 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे अपने परिचित रविंद्र सहनी के बुलाने पर साहेबगंज में छठीहार के भोज में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। रात करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी ममता देवी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल लगातार बंद बता रहा है।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 22 सितंबर को उन्होंने मोहन सहनी की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार को साहेबगंज थाना क्षेत्र के नयाटोला दियारा में एक मचान के पास खून के धब्बे और जले हुए अवशेष मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने मोहन सहनी के साथ अनहोनी की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन सहनी की पत्नी ममता देवी ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले शिवनाथ सहनी की पत्नी रम्भा देवी ने उनसे 15 हजार रुपये लिए थे। उनके पति ने जब रविंद्र सहनी से इस रकम को लेकर बात की थी तो कथित तौर पर गाली-गलौज हुई थी। इसी विवाद को लेकर ममता देवी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों पर संदेह जाहिर किया है।


पढे़ं:  अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?

ममता देवी ने बताया कि उनके पति रविंद्र सहनी के बुलाने पर भोज में गए थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। दियारा क्षेत्र में खून के धब्बे मिलने के बाद उन्हें आशंका है कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हुई है।

मामले में एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले मोहन सहनी के परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना दी है। परिजनों के अनुसार, वह साहेबगंज में एक परिचित के यहां आए थे और उसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि दियारा क्षेत्र में खून के धब्बे मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है। खून और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। परिजनों की ओर से जिन लोगों पर संदेह जताया गया है, उनके ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed