बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Akshay Kumar

अक्षय कुमार

  • Full name
    अक्षय कुमार
  • Born
    1967-09-09
  • Gender
    Male
  • Occupation
    अभिनेता
  • Nationality
    Indian
  • Height
    1.8 M
  • Spouse
    ट्विंकल खन्ना
  • Real Name
    राजीव कुमार भाटिया
  • Religion
    हिंदू
  • Residence
    मुंबई
शानदार कॉमिक टाइमिंग, सुपर रोमांटिक अंदाज, दमदार डायलॉग डिलीवरी, जबरदस्त एक्शन, दर्शकों का दिल जीतने वाला अभिनय और आज की तारीख में बॉलीवुड में भरोसे का दूसरा नाम, राजीव हरी ओम भाटिया यानी अक्षय कुमार। 9 सितंबर को बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी का जन्मदिन होता है। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की। स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने 'ब्लूडी टेन' नाम दिया था।अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं।
बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में 'मुए थाई' भी सीखी थी। यह थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं। अक्षय ने बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है। अक्षय ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट की है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम सेवन डेडली आर्ट्स है। इस डॉक्यूमेंट्री को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर टेलीकास्ट भी हुआ था। असल जिंदगी में अक्षय अनुशासन प्रिय हैं। अक्षय रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। 6 बजे से वह अपना काम शुरू करते हैं और सूर्यास्त होने से पहले डिनर कर लेते हैं। इस बात का जिक्र अक्षय इंटरव्यू के दौरान कई बार कर चुके हैं। 

अक्षय कुमार: फोन पर ट्विंकल ने लगाई खिलाड़ी की क्लास? करण के शो से वायरल वीडियो पर नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट

27 Nov 2026
26 Nov 2026
26 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
24 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Nov 2026
21 Nov 2026
21 Nov 2026
विज्ञापन
16 Nov 2026
05 Nov 2026
विज्ञापन
24 Oct 2026
23 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026

मसूरी की सड़कों पर राशि खन्ना के साथ घूमते दिखे अक्षय कुमार

15 Oct 2026
15 Oct 2026
15 Oct 2026
13 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed