फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshay Kumar in Mussoorie for film shoot suffers back strain treatment underway at guest house Uttarakhand

मसूरी: अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग अचानक टली, सेट सजकर तैयार था, फिर इस वजह से बदल गया पूरा प्लान

Thu, 15 Oct 2026 12:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

मसूरी में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अचानक रोक दी गई। आज शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Akshay Kumar in Mussoorie for film shoot suffers back strain treatment underway at guest house Uttarakhand
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार को अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग अचानक रद्द हो गई। शूटिंग के लिए सुबह करीब नौ बजे होटल के नजदीक सेट तैयार कर लिया गया था। करीब आधे घंटे तक सेट लगा रहा और शूटिंग की सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन बाद में अचानक सेट हटाने के साथ शूटिंग भी रोक दी गई। हालांकि, आज से शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पीठ में खिंचाव आ आया है, जिसके बाद से गेस्ट हाउस में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

होटल व्यवसायी विशाल अग्रवाल ने बताया कि उनके होटल के निकट फिल्म की शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था। सुबह करीब नौ बजे सेट तैयार कर लिया गया था और शूटिंग शुरू होने की तैयारी थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक सेट हटाने का काम शुरू हो गया। इसके बाद शूटिंग नहीं हो सकी। शूटिंग रद्द होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मसूरी पहुंचने से पहले अभिनेता अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर मनोज खरोला ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से शूटिंग होनी थी और इसके लिए सेट तैयार कर लिया गया था, लेकिन शूटिंग नहीं करने का निर्णय लिए जाने के बाद सेट हटा दिया गया। 



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी

फिल्म की शूटिंग मसूरी के अलावा देहरादून स्थित एफआरआई और ऋषिकेश में भी प्रस्तावित है। बुधवार को शूटिंग रद्द होने के बाद अब सभी की निगाहें आज होने वाली शूटिंग पर टिकी हैं। वही सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार की कमर में हल्का दर्द होने की बात सामने आई है, इसी कारण बुधवार को शूटिंग को रोक दी गई थी। लेकिन इस सबंध में स्थानीय लाइन प्रोड्यूसर ने बात करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed