Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabaron Ke Khiladi Uttar Pradesh Assembly Election 2026 SP Congress Alliance talks expert decode news

खबरों के खिलाड़ी: यूपी में कैसे होगा सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन? विश्लेषकों ने बताया क्यों अटकी है बात

Sat, 28 Nov 2026 09:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi Uttar Pradesh Assembly Election 2026 SP Congress Alliance talks expert decode news
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सियासी दलों के बीच रस्साकस्सी जारी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान पूरे हफ्ते जारी रही। सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत सपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इससे आपसी नोंकझोंक और बढ़ गई। इस हफ्ते 'खबरों के खिलाड़ी' में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्णिमा त्रिपाठी: अगर ये गठबंधन होगा तो दोनों के  लिए ही विन-विन की स्थिति होगी। अगर गठबंधन नहीं होता है तो दोनों को ही नुकसान होगा। उत्तर प्रदेश में स्टेक पर कांग्रेस का ज्यादा कुछ नहीं है। ज्यादा नुकसान अखिलेश यादव होगा। 2004 और 2009 इसके उदाहरण हैं जब सपा ने लोकसभा में अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन किए थे, लेकिन सोनिया गांधी ने उन्हें केंद्र में अप्रासांगिक कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राकेश शुक्ल: सपा को पता है कि कांग्रेस की दिलचस्पी कभी भी विधानसभा चुनाव लड़ने में नहीं रही है। अखिलेश के लिए ये चुनाव अस्तित्व से जुड़ा है। इसलिए वो चाहते हैं कि अधिक से अधिक सीट हम लड़ें और वो सीटें सहयोगी दलों को दें जहां उनका प्रभाव बिलकुल नहीं है। कांग्रेस की स्थिति उत्तर प्रदेश में जीरो है। तीन चुनाव इसके उदाहरण हैं। 2022, 2017 और 2012 इन तीनों चुनाव नतीजों को ध्यान में रखते हुए सपा ने जो कमेटी बनाई है उसमें दो डेटा विशेषज्ञ रखे हैं। 

विनोद अग्निहोत्री: ये पूरा झगड़ा इस बात है कि कांग्रेस 2024 को आधार बना रही है। वहीं, सपा 2022 को आधार बना रही है। इस पूरी लड़ाई का फायदा भाजपा को मिलेगा। वोट बंटवारा होता है तो इसका फायदा भाजपा को भी होगा इसके साथ ही ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को भी इसका फायदा मिलेगा। क्योंकि गठबंधन न होने पर इन दोनों दलों से नाराज वोटर ओवैसी-चंद्रशेखर के साथ भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed