Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Koffee With Karan 9: Akshay Kumar says big people in Bollywood does not cast him due to his 8 hour work shift

अक्षय कुमार: एक शर्त के कारण एक्टर से दूर भागते हैं बड़े निर्माता? कम समय में शूटिंग पूरी करने पर दिया ये जवाब

Thu, 26 Nov 2026 10:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Nov 2026 10:26 PM IST
सार

  • अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि बॉलीवुड के कई बड़े निर्माता उन्हें फिल्म देने से कतराते हैं।
  • एक्शन से लेकर कॉमेडी तक में कमाल होने के बावजूद खिलाड़ी का एक नियम काम मिलने में कई बार रोड़ा बन जाता है।
  • दरअसल, वे आठ घंटे शिफ्ट करने वाले अभिनेता हैं, ऐसे में कुछ प्रोड्यूसर्स उनके साथ काम करने में कतराते हैं। यह खुद खिलाड़ी ने कहा है।

विज्ञापन
Koffee With Karan 9: Akshay Kumar says big people in Bollywood does not cast him due to his 8 hour work shift
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में आठ घंटे की शिफ्ट का मुद्दा काफी वक्त से चल रहा है। बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की वर्किंग शिफ्ट की बात की थी। कथित तौर पर उन्होंने संदीप रेड्डी वंगा की 'स्पिरिट' भी इसी शर्त पर सहमति न पाने के कारण छोड़ी थी। अक्षय कुमार उन कलाकारों में से हैं, जो आठ घंटे की शिफ्ट करते हैं। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि इस नियम की वजह से कई बड़े लोग उन्हें फिल्में नहीं देते।

विज्ञापन
Trending Videos

Koffee With Karan 9: Akshay Kumar says big people in Bollywood does not cast him due to his 8 hour work shift
अक्षय कुमार - फोटो : एएनआई

खिलाड़ी ने हॉलीवुड सितारों से की अपनी तुलना
अक्षय कुमार अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं। वे सुबह जल्दी उठते हैं। जल्दी काम खत्म करते हैं। सेट पर वे आठ घंटे की शिफ्ट करते हैं और उसके बाद पैकअप कर लेते हैं। हाल ही में खिलाड़ी करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने अपनी वर्किंग शिफ्ट को लेकर भी बात की। साथ ही अपनी तुलना क्रिस्टोफर नोलन और टॉम क्रूज जैसे हॉलीवुड सितारों से भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों फॉलो करते हैं फिक्स रुटीन?
अक्षय कुमार ने बताया है कि बॉलीवुड के कई बड़े नाम उनके काम के तय घंटों की वजह से उन्हें कास्ट करने में हिचकिचाते हैं। अक्षय, रवि किशन के साथ करण के शो में पहुंचे। बातचीत के दौरान करण जौहर ने नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने और प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स का ध्यान रखने के लिए अक्षय की तारीफ की।
करण को जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि उनका आठ घंटे का वर्क शेड्यूल कुछ बड़े प्रोड्यूसर्स के लिए उनसे दूर रहने की वजह बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह फिल्मों में काम करते समय एक फिक्स्ड रूटीन क्यों फॉलो करना पसंद करते हैं?

विज्ञापन

कहा- आठ घंटे अपनी वैनिटी वैन में भी कदम नहीं रखता
अक्षय कुमार ने कहा, 'इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मुझे कास्ट नहीं करना चाहते। मेरे बारे में बहुत सारी अफवाहें हैं, जिसमें यह दावा भी शामिल है कि मैं दिन में सिर्फ आठ घंटे काम करता हूं। लेकिन लोग भूल जाते हैं कि उन आठ घंटों के दौरान मैं अपनी वैनिटी वैन में कदम भी नहीं रखता'।
एक्टर ने आगे कहा, 'हमारा काम कैमरे के सामने रहना है। दर्शक आपको फ्रेश और प्रेजेंटेबल देखना चाहती है, थका हुआ नहीं। इसीलिए मैंने आठ घंटे काम करने, आठ घंटे सोने, दो घंटे अपनी फिजीक पर काम करने और बाकी समय अपने परिवार को देने का फैसला किया'।

Koffee With Karan 9: Akshay Kumar says big people in Bollywood does not cast him due to his 8 hour work shift
अक्षय कुमार - फोटो : X

टॉम क्रूज और क्रिस्टोफर नोलन का दिया उदाहरण
इसके बाद अक्षय ने कम समय में फिल्में पूरी करने की अपनी काबिलियत से जुड़े सवालों पर बात की। उन्होंने हॉलीवुड स्टार्स के साथ अपने काम करने के तरीके की तुलना की। खिलाड़ी ने कहा, 'मैंने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन का एक इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें एक फिल्म पूरी करने में 90 दिन से ज्यादा नहीं लगते। वहीं, टॉम क्रूज ने मिशन- इम्पॉसिबल सिर्फ 55 दिनों में पूरी कर ली थी'। अक्षय कुमार का यह कमेंट ऐसे समय में आया है, जब फिल्म इंडस्ट्री में आठ घंटे की वर्क शिफ्ट की बहस चर्चा का विषय रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed