ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026: टाइगर-अक्षय की परफॉर्मेंस ने बांधा समां, इवेंट में शाहरुख-रणवीर समेत पहुंचे ये सितारे
- शनिवार को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' का आयोजन किया गया।
- इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
- शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और विक्रांत मैसी समेत कई सितारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
विस्तार
स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे रणवीर सिंह
इस इवेंट में रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज में नजर आए। अभिनेता ने डार्क नेवी ब्लू और ब्लैक शेड का सूट पहना था। इसके साथ गोल्डन बटन और ऑरेंज पॉकेट स्क्वायर उनके लुक को खास बना रहे थे। उन्होंने आंखों पर टिंटेड सनग्लासेस लगाकर अपना लुक पूरा किया।
सुनील शेट्टी
एक्टर सुनील शेट्टी भी इस इवेंट में अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। अभिनेता ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी, जिसमें सामने दो पॉकेट और बटन डिटेलिंग थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर और टिंटेड सनग्लासेस कैरी किए। उनका यह लुक काफी सिंपल और क्लासी नजर आया।
टाइगर श्रॉफ ने दी पॉवरफुल परफॉर्मेंस
कार्यक्रम में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की दमदार परफॉर्मेंस से हुई। टाइगर ने इस दौरान भगवान गणेश को समर्पित 'देवा श्री गणेशा' पर परफॉर्म किया।
अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस पर झूमा स्टेडियम
वहीं अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' पर प्रस्तुति दी। इसके बाद अक्षय ने 'सबसे आगे हिंदुस्तानी' गाकर पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी
ग्लोबल पीस ऑनर्स के इस इवेंट में शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी भी स्टेज शेयर करते नजर आए। तीनों ने शाहरुख के आइकॉनिक पोज को रिक्रिएट कर इस शाम को और हसीन बना दिया।
