{"_id":"69fb2c6167b047072d0b7866","slug":"video-vice-chancellor-of-pant-university-said-the-goal-is-to-be-included-in-the-top-100-universities-of-the-world-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुलपति बोले- पंत विवि को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति बोले- पंत विवि को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य
रुद्रपुर के पंडित गोविंद बल्लभ कृषि विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने विश्वविद्यालय को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य बताया है। विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली बार पत्रकारों से मुखातिब प्रो. कश्यप ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालयय का अपना एक अलग इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय विगत 65 वर्ष से देश की सेवा में लगा हुआ है। देश में हरित क्रांति आई और आज तक खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर हैं, उसमें पंतनगर विस्वविद्यालय का अहम योगदान है। सारे देश में पंतनगर के बीजों से अनाज पैदा होता है।
पंतनगर को शोध आधारित विश्वविद्यालय के रूप में आगे बढ़ना है और खड़ा होना है। उद्योगों की समस्या पर आधारित रिसर्च और किसानों की समस्याओं से सीधे जुड़रे हुए शोध पर फोकस किया जाएगा। आने वाले समय में विश्वविद्यालय राज्य और भारत के विकास में बड़ा योगदान देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।