{"_id":"6afb5789c6ebd24cdd030d98","slug":"dr-kashyap-of-pantnagar-university-receives-best-vice-chancellor-award-khatima-news-c-242-1-rdp1025-149801-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के डॉ. कश्यप को सर्वश्रेष्ठ कुलपति का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के डॉ. कश्यप को सर्वश्रेष्ठ कुलपति का पुरस्कार
Tue, 17 Nov 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। डीआईएसटीएफ, ओएनजीसी, यूकास्ट, उत्तराखंड सरकार और एसआरएडीएएसटीए की ओर से संयुक्त रूप से सातवें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. एसके कश्यप को वर्ष 2026 के सर्वश्रेष्ठ कुलपति के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षण, अधिगम और अनुसंधान को पुनर्जीवित करने वाले एक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में उत्कृष्ट नेतृत्व और अग्रणी पहल के लिए दिया गया है। डॉ. कश्यप की इस उपलब्धि पर विवि परिवार ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
