Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A solar energy workshop will be held at Radhehari College.

Udham Singh Nagar News: राधेहरि कॉलेज में लगेगी सौर ऊर्जा की पाठशाला

Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A solar energy workshop will be held at Radhehari College.
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता के उभरते अवसरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कॅरिअर बनाने के लिए भी वैकल्पिक मौका प्रदान करने के उद्देश्य से नौ दिन तक प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी उपाधि प्राप्त करते हैं। वर्तमान की मांग के हिसाब से कुशल नहीं होने पर युवा रोजगार की तलाश में भटकता रहता है। इसे देखते हुए सरकार कॉलेज में पढ़ाई के साथ रोजगार परक ज्ञान और उद्यमिता पर बल दे रही है। कॉलेज में 18 से 26 नवंबर तक उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएसडीपी) का आयोजन होगा। महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से इसका आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में सिर्फ 30 विद्यार्थियों को ही मौका मिलेगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए 17 नवंबर को सुबह 11 बजे से ई-ग्रंथालय कक्ष में पंजीकरण कराना होगा। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed