{"_id":"6afb51c74b498387a9014aca","slug":"the-dfo-inspected-the-crocodile-park-khatima-news-c-236-1-ktm1001-116429-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीएफओ ने क्रोकोडाइल पार्क का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीएफओ ने क्रोकोडाइल पार्क का किया निरीक्षण
Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। डीएफओ राहुल मिश्रा ने सोमवार को खकरा क्रोकोडाइल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पार्क की सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, मगरमच्छों के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधाओं पर भी वार्ता की। उन्होंने व्यू-प्वाइंट्स, पैदल मार्गों और पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। मगरमच्छों की स्थिति और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण को लेकर वन कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने कहा कि क्रोकोडाइल पार्क के विकास के लिए जिला पंचायत की ओर से भी कार्य किया जाएगा। वहां पर एसडीओ संचिता वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
