{"_id":"6abe512b70856e6d7b033d57","slug":"video-teachers-observed-a-black-day-in-protest-against-the-new-pension-scheme-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षकों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षकों ने मनाया काला दिवस
अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:55 PM IST
Link Copied
काशीपुर। कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए लागू हुई नई पेंशन स्कीम और यूपीएस स्कीम के विरोध में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में शिक्षकों ने सांकेतिक रूप से एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाईं।
इस अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की जिला अध्यक्ष (महिला) जमुना पटवाल ने कहा कि एक ओर तो मंत्री, सांसद, विधायक अपने लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था को बरकरार रख रहे है। दूसरी ओर जो कर्मचारी पूरे 60 वर्ष तक सेवा करता है, उसे नई पेंशन का झुनझुना दे दिया गया है। कहा कि नई पेंशन बाजार आधारित व्यवस्था है, जिससे कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यापन करना मुश्किल है। इसलिए कर्मचारी-शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए पूर्व से चली आ रही पुरानी पेंशन ही मिलनी चाहिए। इस दौरान जमुना पटवाल, विष्णु दत्त, विश्वजीत राम श्रीवास्तव, हरपाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, प्रभाकर दुबे, जीवन पांडे, मदन पाल रूहेला, लता आर्या, राखी कश्यप, रमन कुमार, शशि चौहान, लक्ष्मी दत्त आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।