फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Resolution of 35 public grievances at the multi-purpose camp.

Udham Singh Nagar News: बहुउद्देश्यीय शिविर में 35 जन समस्याओं का समाधान

Fri, 02 Oct 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Resolution of 35 public grievances at the multi-purpose camp.
खटीमा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को देवीकुला, छिनकी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिजली, सड़क, पानी से संबंधित मूलभूत समस्याओं को उठाया गया। शिविर में कुल दर्ज 40 समस्याओं में से 35 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए चेक वितरित किए गए। बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। खंड विकास अधिकारी संजय गांधी ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की कुल 40 शिकायतें दर्ज कीं जिनमें से 35 का निस्तारण कर दिया गया। शेष पांच शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। वहां पर दायित्यधारी मोहिनी पोखरिया, शंकर कोरंगा, रंजीत नामधारी, नंदन खड़ायत, सतीश भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी तरन्नुम मलिक, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, विमला बिष्ट आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed