{"_id":"6abeba7afc44eff32f063840","slug":"installation-of-mining-tags-on-vehicles-mandatory-by-the-15th-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-147870-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 15 तक वाहनों में माइनिंग टैग लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 15 तक वाहनों में माइनिंग टैग लगाना अनिवार्य
विज्ञापन
रुद्रपुर। खनन सत्र शुरू होने से पहले एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खान अधिकारी मनीष कुमार ने खनन पट्टाधारकों, स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, हॉट मिक्स, रेडीमिक्स प्लांट और भंडारण अनुज्ञाधारकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में खनन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने और तकनीकी बाधाओं को दूर करने पर चर्चा हुई।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि सभी वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों को 15 अक्तूबर तक अपने वाहनों में माइनिंग टैग लगाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रत्येक तहसील में विशेष कैंप लगाए गए हैं। साथ ही सभी वेब्रिज और सीसीटीवी कैमरों को विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेट करना अनिवार्य किया गया है। जिन संस्थानों ने अभी तक इंटीग्रेशन नहीं कराया है उन्हें तुरंत जोड़ने के निर्देश दिए गए। खनिज गतिविधियों की पारदर्शी रिपोर्टिंग के लिए खनिज मित्र एप की जानकारी दी गई। परिवहन के दौरान वाहन खराब होने पर डिजिटल माध्यम से तुरंत विभाग को सूचना देने की व्यवस्था भी बताई गई। ब्यूरो