फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gaurav and Anushka emerge as champions in the block-level sports competition.

Udham Singh Nagar News: ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में गौरव और अनुष्का चैंपियन

Fri, 02 Oct 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gaurav and Anushka emerge as champions in the block-level sports competition.
सितारगंज। ब्लाॅक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सिसौना न्याय पंचायत के गौरव मेवाड़ी और अनुष्का विश्वास चैंपियन बनकर उभरे। सब जूनियर वर्ग में गौरव ने 400, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद में जबकि अनुष्का ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

आदर्श जूनियर हाईस्कूल एंजनिया में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाॅक खेल समन्वयक हृदेश चौहान, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र तोमर और केएन अटवाल ने किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में सिसौना के विराज देवान, 200 मीटर में प्रजोत सिंह, 400 मीटर में तन्मय और लंबी कूद में नानकमत्ता के अर्जुन मल्लिक ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राही, 100 मीटर में योगिता दिगारी, 200 मीटर में आशिका, 400 मीटर में स्वलेहा और लंबी कूद में दीपांशी राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में समीर सरदार, 200 मीटर में शवाव, ऊंची कूद और गोला फेंक में वंश, बाधा दौड़ में विशेष तिवारी, रिले रेस और खो खो में सिसौना ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा, 600 मीटर में डौली फर्त्याल और बाधा दौड़ में परिधी बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता। वहां निर्मल सरकार, अजय क्विरा, रामजन्म चौहान, जशोद मेहता, जयंत मंडल, रामानंद राणा, राजेश कुमार, संतोष नयाल, पूजा सिंह, रंजू राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed