{"_id":"69442c6ff621dc11c20b8226","slug":"video-mayor-vikas-sharma-inspected-the-line-along-with-police-officers-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेयर विकास शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया लाइन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर विकास शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया लाइन का निरीक्षण
रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुछ समय बाद न केवल शहनाई बजेगी बल्कि पुलिस कर्मी और उनके परिजन थिरकते हुए नजर आएंगे। नगर निगम यहां बरातघर बनाने जा रहा है। इसमें सैकड़ों पुलिस परिवारों को लाभ मिलेगा। मेयर विकास शर्मा ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसपी क्राइम निहारिका तोमर के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर की समस्याओं को विस्तार से समझा। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर से जुड़ी कई समस्याओं को बताया। उन्होंने ग्राउंड में स्थित स्टेज के सौंदर्यीकरण और पुलिस कर्मियों की सामाजिक आवश्यकताओं के लिए बरात घर निर्माण को कहा। मेयर ने जल्द बजट स्वीकृत कराकर बरातघर के निर्माण बनाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।