{"_id":"6a95aead1b8f4fea1b023c1b","slug":"video-360-students-from-18-schools-participated-in-the-yuva-samkalin-samvad-programme-in-khatima-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खटीमा में युवा समकालिक संवाद कार्यक्रम में 18 विद्यालयों के 360 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खटीमा में युवा समकालिक संवाद कार्यक्रम में 18 विद्यालयों के 360 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सनातन धर्मशाला खटीमा परिसर स्थित एक विद्यालय के सोबन सिंह जीना सभागार में आयोजित युवा समकालिक संवाद में शामिल हुए। कार्यक्रम में 18 विद्यालयों के करीब 360 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने युवाओं और छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि कोई कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है या अनुचित दबाव बनाता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या संबंधित मोबाइल ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है और प्राप्त शिकायतों पर विशेष टीमों की ओर से त्वरित जांच की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त होनी चाहिए।
अपने विजन को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ऐसा उत्तराखंड देखना चाहते हैं, जहां युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए पलायन न करना पड़े। राज्य में ही स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर तेजी से काम चल रहा है। उत्तराखंड की प्राकृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के पास समृद्ध हिमालयी पर्वत श्रृंखलाएं, नदियां, वन, कृषि संसाधन और उत्कृष्ट संस्थान मौजूद हैं।
इस दौरान दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, वरुण अग्रवाल, नीरज वर्मा, प्रेम सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।