{"_id":"6a95e751abf1f4e65400d743","slug":"village-heads-deliberated-on-the-implementation-of-development-works-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146430-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर ग्राम प्रधानों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर ग्राम प्रधानों ने किया मंथन
Tue, 01 Sep 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। ग्राम पंचायतों में निर्माण और विकास के साथ अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए ग्राम प्रधान संघ की बैठक सोमवार को विकासखंड कार्यालय में हुई। संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मीना चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न निर्माण और विकास कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।
ग्राम प्रधानों ने कहा कि विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) योजना में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण कार्य योजनाओं को ऑनलाइन सूचीबद्ध करने में परेशानी हो रही है। बैठक में ग्राम पंचायत राजपुरा नंबर दो में कोरम पूर्ण न होने के अभाव में ग्राम प्रधान रेनू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अधर में लटके रहने से विकास कार्यों को पूरा करानने में दिक्कत आ रही है।
बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर से मुलाकात कर विकासखंड कार्यालय में प्रधानों के लिए सभा कक्ष उपलब्ध कराने की मांग की। वहां सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, मयंक कालड़ा, रवीश बाधवा, प्रवीण कुमार, दिलशाद हुसैन, आयुष कोचर, रिजवान हुसैन, मनु चौधरी आदि पंचायत प्रतिनिधि थे। संवाद