{"_id":"6a95e7a82ff6b3e10e02af53","slug":"students-at-bazpur-pg-college-troubled-by-waterlogging-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-148197-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर पीजी कॉलेज में जलभराव से विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर पीजी कॉलेज में जलभराव से विद्यार्थी परेशान
Tue, 01 Sep 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बारिश के चलते राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में जलभराव हो गया जिससे विद्यार्थियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नाराज विद्यार्थियों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर कॉलेज की जलभराव समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सोमवार को पीजी कॉलेज परिसर में जलभराव की समस्या से गुस्साए विद्यार्थी एकत्र होकर तहसील पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों ने एसडीएम ऋचा सिंह को मांग पत्र सौंपकर जलभराव समस्या का निराकरण कराने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि बारिश होने से कॉलेज परिसर में जलभराव हो गया है। रुके हुए गंदे पानी के कारण अब सांप, कीड़े-मकोड़ेे और अन्य जहरीले जीवों का खतरा मंडराने लगा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। वहां लक्की, गुनगुन, रोहित, रिया, दीक्षा, निकिता, राधिका, आंचल, शालिनी शर्मा, रोशनी राणा, अंजलि आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन